लाइव न्यूज़ :

बिहार में सरकारी स्कूलों से गायब मिले 17,600 शिक्षक, 569 को बर्खास्त करने की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2024 18:21 IST

शिक्षा विभाग को सभी 38 जिलों से मिली निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक छह महीने से कम समय लेकर दो साल से भी अधिक अवधि से स्कूलों से बगैर किसी सूचना के 17,600 शिक्षक फरार रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनिगरानी के दौरान विद्यालयों से 17,600 शिक्षक गायब मिले हैंशिक्षा विभाग स्कूल से फरार इन शिक्षकों का पहले वेतन काट रही है छह माह से लेकर दो साल से फरार रहे 569 शिक्षकों को बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों से गायब रहने वाले 569 शिक्षकों को अब शिक्षा विभाग बर्खास्त करने वाला है। ये सभी शिक्षक बगैर किसी सूचना के स्कूल से फरार हैं। इस मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है और स्कूलों में लगातार निगरानी की जा रही है। निगरानी के दौरान विद्यालयों से 17,600 शिक्षक गायब मिले हैं। फिलहाल इनके बारे में पता किया जा रहा है। 

शिक्षा विभाग स्कूल से फरार इन शिक्षकों का पहले वेतन काट रही है। जबकि छह माह से लेकर दो साल से फरार रहे 569 शिक्षकों को बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है। शिक्षा विभाग को सभी 38 जिलों से मिली निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक छह महीने से कम समय लेकर दो साल से भी अधिक अवधि से स्कूलों से बगैर किसी सूचना के 17,600 शिक्षक फरार रहे हैं। 

बिहार के जिन 19 जिलों के 569 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है, उनमें अरवल के 2, बांका के 32, औरंगाबाद के 19, बेगूसराय के 22, भागलपुर के 21, भोजपुर के 24, दरभंगा के 54, पूर्वी चंपारण के 39, गया के 46, खगडिय़ा के 19, कटिहार के 23, मुजफ्फरपुर के 19, नालंदा के 38, नवादा के 23, पटना के 53, पूर्णिया के 24, सहरसा के 23, वैशाली के 13, पश्चिम चंपारण के 12 सहित कई और जिलों के शिक्षक शामिल हैं।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?