लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja khabar: राजस्थान में कोरोना के 173 नए मामले मिले, राज्य में मरीजों की संख्या 21577

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 8, 2020 20:07 IST

राजस्थान में आज (बुधवार) कोरोना संक्रमण से 6 और लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 478 पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देआज कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 81 मामले अलवर में मिले हैं। जयपुर में 34, कोटा में 12, भीलवाड़ा में 11, राजसमंद में 10 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं।इससे पहले मंगलवार को राजस्थान में 716 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे।

जयपुरराजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज समाचार लिखे जाने तक सामने आए 173 नए कोरोना पॉजीटिव के साथ 21577 मामले हो गये हैं। इनमें सर्वाधिक 81 मामले अलवर में मिले हैं।

वहीं, जयपुर में 34, कोटा में 12, भीलवाड़ा में 11, राजसमंद में 10, नागौर और बीकानेर में 8-8, चूरू में 3, अजमेर और उदयपुर में 2-2, डूंगरपुर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला।

वहीं, प्रदेश में हुई 6 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 478 पहुंच गई।

कल (मंगलवार) को राजस्थान में कोरोना के 716 नए मामले आए थे- 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को 716 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इनमें जोधपुर में 183, बीकानेर में 112, जयपुर में 71, बाड़मेर में 47, अलवर में 39, जालौर में 37, नागौर में 45, सिरोही में 30, सीकर में 25, हनुमानगढ़ में 23, भरतपुर में 18, अजमेर में 15, धौलपुर में 12, पाली और डूंगरपुर में 9-9, कोटा में 8, झुंझुनू में 5, गंगानगर में 4, उदयपुर और सवाई माधोपुर में 3-3, राजसमंद, दौसा, भीलवाड़ा और चूरू में 2-2, टोंक, बूंदी, बांसवाड़ा और जैसलमेर में 1-1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया।

वहीं अन्य राज्यों से आए 6 लोग भी कोरोना पाॅजीटिव मिले थे। वहीं कोरोना के चलते 11 मरीजों की मौत भी हो गई।

राज्य में अब तक कुल 9 लाख 40 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 21577 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 16583 लोग रिकवर हो चुके हैं।अब तक प्रदेश में कुल 478 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में अब कुल 4516 एक्टिव मामले हैं।

जयपुर में संक्रमण के सर्वाधिक मामले-

प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक मामले 3680 (2 इटली के नागरिक) राजधानी जयपुर में हैं। वहीं, जोधपुर में 3213 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1852, पाली में 1303, अलवर में 878, नागौर में 800, उदयपुर में 797, धौलपुर में 791, कोटा में 765, सीकर में 658, अजमेर में 644, बीकानेर में 638, सिरोही में 620, बाड़मेर में 514 जालौर में 487, डूंगरपुर में 479, झुंझुनूं में 415, झालावाड़ में 379, चूरू में 341, राजसमंद में 331, भीलवाड़ा में 283, चित्तौड़गढ़ में 211 और टोंक में 209 व्यक्ति अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

वहीं साथ ही, दौसा में 184, प्रतापगढ़ में 139, जैसलमेर में 130 (इनमें 14 ईरान से आए), सवाई माधोपुर में 116, करौली में 113, हनुमानगढ़ में 110, बांसवाड़ा में 100, बारां में 71, श्रीगंगानगर में 64 और बूंदी में 16 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से राजस्थान में आए 145 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

जानें राजस्थान में कोरोना से किस जिला में कितनी मौतें-

राजस्थान में कोरोना से अब तक 478 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 166 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 61, भरतपुर में 40, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14, पाली में 12, धौलपुर में 11, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों से प्रदेष में आए 31 व्यक्तियों की भी कोरोना से मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील