लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में सड़क दुर्घटना में 17 लोग घायल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:00 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर नवी मुंबई में बुधवार तड़के एक सड़क डिवाइडर से टकराकर एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे कमोठी इलाके में हुई, जब ठाणे जिले के बदलापुर की ओर जा रही बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने कहा कि चालक सहित 17 लोगों को चोटें आईं और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

कमोठी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पाटिल ने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम