लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 17 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 224 पहुंची

By सुमित राय | Updated: April 11, 2020 17:42 IST

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 17 नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 224 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे17 नए मामलों में 5 मामले जम्मू संभाग में आए हैं, जबकि 12 मामले कश्मीर संभाग से सामने आए हैं।जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग ठीक हुए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां शनिवार को 17 नए मामले सामने आए है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 224 पहुंच गई है। 17 नए मामलों में 5 मामले जम्मू संभाग में आए हैं, जबकि 12 मामले कश्मीर संभाग से सामने आए हैं।

जम्मू और कश्मीर के प्रधान सचिव (योजना) रोहित कंसल ने बताया, "जम्मू और कश्मीर में 17 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 5 जम्मू संभाग से और 12 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। इसके बाद यहां कुल सकारात्मक मामले 224 हो गए हैं।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अब तक 207 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग ठीक हो चुके हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से अब तक 7400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 239 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है। हालांकि पूरे देश में अब तक 642 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया