लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 के 169 नए मामले आए, सात और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:31 IST

Open in App

पणजी, तीन जुलाई गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 169 नए मामले आए, जबकि सात मरीजों की मौत हुई। वहीं, इस अवधि में 207 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के साथ गोवा में अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 1,67,272 तक पहुंच गई है जबकि महामारी से राज्य में अबतक 3,069 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस समय गोवा में 2,129 मरीज उपचाराधीन है। गत 24 घंटे में 3,513 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अबतक कुल 9,33,845 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, राज्य सरकार ने शनिवार को पांच जुलाई से ‘टीका उत्सव 1.2’ शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें जिन लोगों को 84 दिन पहले (कोविशील्ड) टीके की पहली खुराक लग चुकी है उन्हें दूसरी खुराक देने पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘हालांकि, 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति किसी भी केंद्र पर इस अभियान के दौरान पहली या दूसरी खुराक लगवाने के लिए जा सकते हैं। लोग अपने इलाके में टीकाकरण शिविर की समय सारिणी जानने के लिए अपने स्थानीय प्रतिनिधि/स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे