लाइव न्यूज़ :

जनवरी 2022 से 1.62 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया, जो 75 वर्षों में सबसे अधिक

By रुस्तम राणा | Updated: October 6, 2022 21:11 IST

केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि जनवरी 2022 से अब तक लगभग 1.62 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शासित प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पर्यटकों का आंकड़ा जारी कियाजनवरी 2022 से अब तक लगभग 1.62 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुकेसरकार ने कहा- पर्यटकों की संख्या भारत की आजादी के बाद सबसे अधिक है

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में बहार लौट आई है। एकबार फिर से यहां का टूरिज्म क्षेत्र बेहद फल-फूल रहा है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से जम्मू-कश्मीर में 1.62 करोड़ पर्यटकों ने यहां की वादियों का लुत्फ उठाया। पर्यटकों का यह आंकड़ा पिछले 75 वर्षों से सबसे अधिक रहा। केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि जनवरी 2022 से अब तक लगभग 1.62 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना और जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) ने कहा कि इस साल केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की संख्या भारत की आजादी के बाद सबसे अधिक है। यह आंकड़े केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यह कहने के एक दिन बाद जारी किए गए थे कि जो क्षेत्र पहले एक आतंकवादी हॉटस्पॉट था, वह अब मोदी सरकार की नीतियों के कारण एक पर्यटक आकर्षण का केंद्र बन गया है।

शाह ने कहा, 'तीन परिवारों के शासन में 70 साल में जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये का निवेश आया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ तीन साल में 56,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है।

शाह ने कहा था "पहले यह क्षेत्र एक आतंकवादी हॉटस्पॉट था, लेकिन अब यह एक पर्यटक आकर्षण का केंद्र बन गया है। पहले, हर साल अधिकतम छह लाख पर्यटक कश्मीर घाटी का दौरा करते थे, जबकि इस साल अकेले अब तक 22 लाख पर्यटक इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और इस प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।"

केंद्रीय गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर थे। उनका यह दौरा बुधवार को संपन्न हुआ। उन्होंने श्रीनगर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की 240 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बारामूला में एक सभा को संबोधित करने से पहले, गृह मंत्री ने अपना बुलेट प्रूफ ग्लास भी हटा दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम