लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 159 और मौत, 2402 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:45 IST

Open in App

लखनऊ, 28 मई उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 से 159 और मरीजों की मौत होने के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है, जबकि 2,402 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 16,86,138 तक पहुंच गई है।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 2,402 नये मामले सामने आए जबकि 8,145 मरीज बीमारी से उबर गए। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 16,13,841 कोरोना संक्रमित अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

प्रसाद के अनुसार कोविड-19 से कुल 159 और मरीजों की मौत के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्या 20,053 हो गई। प्रसाद ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर अब 95.7 प्रतिशत है जबकि 30 अप्रैल से सक्रिय मामलों की संख्या में 83 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामले 52,244 हैं जिनमें 38,055 मरीज घर पर पृथकवास में हैं।

प्रसाद ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 3.58 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक कुल 4.84 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रसाद ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 टीकों की 1.73 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें 1.39 करोड़ लाभार्थियों ने पहली खुराक ली है और 34 लाख लोगों ने दोनों खुराक ली हैं।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 172, सहारनपुर में 154, मेरठ में 121 और गोरखपुर में 116 नये संक्रमित पाये गये बाकी सभी जिलों में नये मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 100 से कम हो गई है। महोबा, कासगंज जिलों में एक भी नये संक्रमित नहीं मिले हैं। पिछले 24 घंटे में आगरा में 12, मेरठ में 10, लखनऊ व झांसी में 9-9 तथा गोरखपुर, कुशीनगर व एटा में आठ-आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर