लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 159 और लोगों की मौत, 19,847 नये मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:34 IST

Open in App

कोलकाता, 21 मई पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को 159 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर14,054 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के 19,847 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,29,805 हो गयी है।

इसमें बताया गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1,32,181 है। बृहस्पतिवार से प्रदेश में 19,017 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और राज्य में अब तक 10,83,570 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में 47, कोलकाता में 33, पश्चिम वर्द्धमान में 12 और नादिया में नौ लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

इसमें बताया कि संक्रमण को जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से उत्तर 24 परगना में 4,240 और कोलकाता में 3,560 मामले आए हैं।

बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 77,627 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 1,17,86,397 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया