लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,559 नये मामले, 26 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:42 IST

Open in App

तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,559 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,07,206 हो गयी जबकि 26 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 34,814 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,816 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,54,323 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,069 हो गयी है। राज्य में अब तक 4.15 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,60,911 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। इस बीच, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रहमण्यम ने सभी जिलाधिकारियों को केरल से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अथवा टीकाकरण प्रमाण-पत्र की जांच करने का आग्रह किया है। केरल से आने वाले यात्रियों की तमिलनाडु के रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। तमिलनाडु में अब तक 2.95 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी