लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संतोष हेगड़े ने कहा-अगर जिंदा होते गांधी तो बहुत निराश होते

By भाषा | Updated: October 1, 2019 18:46 IST

राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के अवसर पर अपने विचारों को साझा करते हुए कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त हेगड़े कहते हैं, ‘‘आज, हालात यह हैं कि मौजूदा दौर की राजनीति में कोई शर्म लिहाज बचा नहीं है, सचाई का कोई मोल नहीं रह गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंतोष हेगड़े ने गांधी के बारे में ये विचार व्यक्त किए हैं।

महात्मा गांधी अगर आज जिंदा होते तो प्रशासनिक और राजनीतिक मोर्चो पर विमर्श का गिरता स्तर और सत्ता तथा धन के लिए अंधी दौड़ देखकर उन्हें सबसे अधिक निराशा होती । उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संतोष हेगड़े ने गांधी के बारे में ये विचार व्यक्त किए हैं।

भारत के पूर्व सोलीसिटर जनरल 79 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायाधीश इस बात पर भी अफसोस जाहिर करते हैं कि पूरा समाज और खासतौर से प्रमुख पदों पर बैठे लोगों ने गांधी के मूल्यों को भुला दिया है। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के अवसर पर अपने विचारों को साझा करते हुए कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त हेगड़े कहते हैं, ‘‘आज, हालात यह हैं कि मौजूदा दौर की राजनीति में कोई शर्म लिहाज बचा नहीं है, सचाई का कोई मोल नहीं रह गया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं आजकल एकदम यही सब देख रहा हूं...आप अपने विरोधियों की आलोचना किस प्रकार करते हैं, आपके विचारों से सहमति नहीं रखने वाले लोगों से किस प्रकार का व्यवहार करते हैं । ये सभी बातें महात्मा गांधी की नीतियों के पूरी तरह खिलाफ हैं।’’ वह कहते हैं, गांधी एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने अपने विरोधियों का भी सम्मान किया । आज हमें यह सब नजर नहीं आता।

उनके अनुसार, गांधी अगर जिंदा होते तो खासतौर से राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में विमर्श का गिरता स्तर देख कर वह सबसे निराश लोगों में से एक होते। उनका कहना है कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों को शामिल किया जाना चाहिए।

हेगड़े कहते हैं, ‘‘ हम सूचना को बहुत महत्व देते हैं और अपने युवाओं को बौद्धिक रूप से बेहद प्रखर बनाना चाहते हैं लेकिन इस बौद्धिक प्रखरता का आधार महात्मा गांधी के मूल्य होने चाहिए जिन्हें उन्होंने आगे बढ़ाया और अपने व्यवहार में भी उन्हें अपनाया।’’ वह मानते हैं कि रोजमर्रा के जीवन में प्रशासनिक और राजनीतिक क्रियाकलापों की बहुत बड़ी भूमिका है और ये एक प्रकार से हमारी सोच को बदल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रशासनिक और राजनीति के क्षेत्र में आज जो घमासान मचा हुआ है, वह सत्ता और धन हासिल करने की एक अंधी दौड़ पैदा कर रहा है।’’ हेगड़े ने कहा, ‘‘गांधी जी इसी के खिलाफ थे।’’

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन