लाइव न्यूज़ :

मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर फटने से 15 घायल, पांच की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:07 IST

Open in App

महाराष्ट्र में मुंबई के धारावी में रविवार को एलपीजी सिलेंडर फटने से एक झुग्गी में मामूली आग लग गई जिससे 15 लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जो पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनमें आठ साल का एक लड़का भी है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में शाहू नगर इलाके में हुई। घायल लोगों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया, "एक झोपड़ी के बाहर रखे एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। उसमें पंद्रह लोग झुलस गए और उन्हें पास के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।" पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "15 घायलों में से सात पुरुष और तीन महिलाएं खतरे से बाहर हैं, लेकिन पांच अन्य की हालत गंभीर है और उनमें से दो 50 से 60 प्रतिशत झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर है, उनमें तीन पुरुष हैं, जिसमें आठ साल का एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं।" अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दमकल कर्मियों ने पाया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इसलिए इसे झोपड़ी के बाहर रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारभारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार मौजूद, आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

भारतLPG बुकिंग को लेकर फैली कंफ्यूजन, सरकार ने नियमों को किया क्लियर; जानें क्या कहा?

कारोबारक्या आपका 14.2 किग्रा वाला LPG सिलेंडर घटाकर 10 किग्रा किया जा रहा है? क्या कहना है सरकार का?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?