लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 148 छात्राएं हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, स्कूल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 08:36 IST

मामले में एक आधिकारिक बयान भी सामने आया है जिसमें यह कहा गया है कि मंगलवार को केजीबीवी डुमरिया में कोविड-19 के 14 मामले, पोटका में 10 और जमशेदपुर में 55 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के 4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कोरोना के बड़े मामले सामने आए है। यहां पर 148 छात्राएं संक्रमित पाई गई है। ऐसे में स्कूल में ही आइसोलेशन वार्ड बनाकर इलाज शुरू किया गया है।

रांची:झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चार बालिका आवासीय विद्यालयों की 148 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 69 छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मंगलवार को सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं की कोविड-19 जांच कराई गई। 

ऐसे में जांच के बाद अन्य छात्राओं के भी संक्रमित होने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को जिले में कुल 3191 लोगों की कोरोना की जांच हुई थी जिसमें 148 छात्राएं संक्रमित पाई गई थी। इसके अलावा 10 अन्य मरीज का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

मामले सामने आने के बाद बाकी 3 केजीबीवी की भी हुई थी जांच

मामले में बोलते हुए अधिकारी ने बताया है कि सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने जिले के डुमरिया, पोटका और जमशेदपुर तहसीलों के बाकी तीन केजीबीवी में छात्राओं की कोविड जांच की, जिसमें 79 और छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंगलवार को केजीबीवी डुमरिया में कोविड-19 के 14 मामले, पोटका में 10 और जमशेदपुर में 55 मामले सामने आए। 

बता दें कि स्कूल में इतनी बड़ी संख्या में मामले के सामने आने के बाद केजीबीवी में ही आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है और इलाज शुरू किया गया है। यही नहीं स्कूल में सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग भी फॉलो करने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में राज्य शिक्षा विभाग ने सभी बीइइओ, सभी वार्डेन, विद्यालय प्रबंधन समिति को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। 

अन्य केजीबीवी के 406 छात्राओं का भी हुआ कोरोना जांच

बता दें कि इस तरीके से केजीबीवी में मामले में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य के अन्य केजीबीवी में भी कोरोना के जांच किए गए है। ऐसे में इन स्कूल के 406 छात्राओं की जांच हुई थी जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरीके से इन स्कूलों में जांच के बाद नए मामले सामने नहीं आने पर स्वास्थ विभाग व जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि पिछले दो दिनों से अन्य केजीबीवी में जांच हो रही थी और नए मामले सामने आ रहे थे। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :झारखंडकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील