लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,622 नये मामले, और 62 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:19 IST

Open in App

जयपुर, 21 अप्रैल राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 14,622 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,53,407 हो गई है। साथ ही संक्रमण से और 62 मरीजों की मौत होने के साथ ही महामारी से राज्‍य में अब तक 3,330 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 96,366 हो गयी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बुधवार को रिकार्ड 14,622 नये मामले आए हैं जिनमें से जयपुर में 3,101, जोधपुर में 1,523, कोटा में 1,121, उदयपुर में 1,101, अलवर में 915, भीलवाड़ा में 659, बीकानेर में 603 व सिरोही में 601 लोग संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 3,765 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,53,711 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीते चौबीस घंटे में जोधपुर में 18, उदयपुर में आठ, जयपुर व कोटा में पांच-पांच, बीकानेर व झालावाड़ में तीन-तीन, बाड़मेर व चित्‍तौड़गढ़ में दो-दो तथा अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चुरू, डूंगरपुर, गंगानगर, जालोर, झुंझुनू, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर व टोंक में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी