लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,344 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:25 IST

Open in App

चेन्नई/हैदराबाद, नौ अक्टूबर तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,344 नए मामले सामने आए तथा इसी दौरान तेलंगाना में 190 और लोग संक्रमित पाए गए। तमिलनाडु के चिकित्सा विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि चेन्नई, कोयंबटूर और चेंगलपेट जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,76,936 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार आज कोविड-19 से तमिलनाडु में 14 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 35,768 पर पहुंच गई। राज्य में अभी 16,252 मरीज उपचाराधीन हैं।

तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य में शुक्रवार तक 5.02 करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है और उनमें से 65 प्रतिशत को पहली खुराक तथा 22 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि टीके की कुल संख्या के मामले में चेन्नई सबसे ऊपर है और वहां 68.56 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

इस बीच तेलंगाना के बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार को संक्रमण के 190 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,67,725 हो गए। बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,929 पर पहुंच गई। राज्य में अभी 4,288 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह