लाइव न्यूज़ :

नेहरू की 130वीं जयंतीः मुखर्जी, मनमोहन, सोनिया, राहुल सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 13:01 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्थाओं का निर्माण करने वाले और आधुनिक भारत के एक महान शिल्पकार थे।''

Open in App
ठळक मुद्देमुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को याद किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्थाओं का निर्माण करने वाले और आधुनिक भारत के एक महान शिल्पकार थे।''

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''पंडित नेहरू ने कहा था-आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को 130 वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन।''

उन्होंने कहा, ''देश के नौनिहालों को बालदिवस के अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की अपार शुभकामनाएं।" पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और इस पद पर वह 1964 में अपने निधन तक रहे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूदिल्लीकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीहामिद अंसारीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी