कर्नाटक के हासन जिले में रेव पार्टी पर 130 लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Published: April 11, 2021 09:53 PM2021-04-11T21:53:19+5:302021-04-11T21:53:19+5:30

130 people detained on rave party in Karnataka's Hassan district | कर्नाटक के हासन जिले में रेव पार्टी पर 130 लोगों को हिरासत में लिया गया

कर्नाटक के हासन जिले में रेव पार्टी पर 130 लोगों को हिरासत में लिया गया

हासन (कर्नाटक), 11 अप्रैल कर्नाटक पुलिस ने हासन जिले के अलूर तालुक के एक बाहरी इलाके में एक रेव पार्टी में भाग लेने के आरोप में 130 लोगों को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को छापेमारी की और परिसर से शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए।

पार्टी में शामिल लोगों में बेंगलुरु, मंगलुरु, गोवा और अन्य स्थानों के लोग शामिल हैं। उपस्थित लोगों के वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

सरकार ने बेंगलुरु और सात अन्य जिला मुख्यालयों में रात्रि कर्फ्यू लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि रक्त जांच की गई है और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पार्टी में कोविड-19 नियमों का भी उल्लंघन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 130 people detained on rave party in Karnataka's Hassan district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे