अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले
By भाषा | Published: December 5, 2020 10:27 AM2020-12-05T10:27:01+5:302020-12-05T10:27:01+5:30
पोर्ट ब्लेयर, पांच दिसंबर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,742 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से पांच की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई जबकि आठ अन्य मरीजों ने हाल में यात्रा की थी।
अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 4,611 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 70 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।