पुडुचेरी में कोविड-19 के 125 नए मामले
By भाषा | Published: September 8, 2021 01:17 PM2021-09-08T13:17:04+5:302021-09-08T13:17:04+5:30
पुडुचेरी, आठ सितंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,436 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 80, कराईकल में 23, माहे में 15 और यानम में सात नए मामले सामने आए। अभी 986 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 188 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 798 लोग पृथक-वास में हैं। संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,819 ही है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 113 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,631 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण की दर 2.42 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.75 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।
श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 38,173 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,005 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.82 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 8.46 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।