कर्नाटक में कोविड-19 के 1,224 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: August 25, 2021 08:23 PM2021-08-25T20:23:14+5:302021-08-25T20:23:14+5:30

1,224 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 22 patients died | कर्नाटक में कोविड-19 के 1,224 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,224 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,224 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.42 लाख हो गई। वहीं 22 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,206 हो गई। राज्य में दिन में 1,668 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,85,700 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार राज्य में 19,318 मरीजों का उपचार चल रहा है। बेंगलुरु अर्बन से सबसे ज्यादा 309 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 3.83 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,224 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 22 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department