लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 122 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 जनवरी ओडिशा में 122 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से मंगलवार को कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 3,33,566 हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,902 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए मामलों में से, 72 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि बाकी 50 मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 26 नए मामले सामने आए। इसके बाद संबलपुर में 23 और पुरी में 17 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि बारह जिलों में सोमवार से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

उनके अनुसार बरगढ़ जिले में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गयी।

ओडिशा में सोमवार को 32,526 लोगों कोविड-19 टीका लगाया गया जबकि लक्ष्य 31,902 लोगों के टीकाकरण का ही था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मंगलवार को तीसरे दिन सभी निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है और 18 जनवरी को राज्य में 102 फीसद टीकाकरण हुआ।’’

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीकाकरण के पहले दिन राज्य में 16 जनवरी को 13,980 लोगों को टीका लगाया गया था। राज्य सरकार ने लोगों से कोविड-19 टीकों के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

ओडिशा में फिलहाल 1860 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 3,29,801 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में 74.26 लाख से अधिक जांच हेा चुकी हैं। फिलहाल संक्रमण दर 4.49 फीसद है।

इस बीच ओडिशा स्टेट मेल एंड फीमेल मल्टीपरपज़ हेल्थवर्कस एंड सुपरवाइजर्स यूनाईटेड एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वास्थ्य पेशवेरों के एक वर्ग ने कैडर पुनर्संरचना और पद परिवर्तन की दो मांगों को पूरा करने में राज्य सरकार के रवैये के विरोध में कोविड-19 टीका नहीं लेने की घोषणा की है।

इस पर अधिकारी ने कहा कि उन्हें मुफ्त टीका नहीं लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos