लाइव न्यूज़ :

12 विपक्षी सांसदों का निलंबन: वेंकैया नायडू का निलंबन वापसी से इनकार, दोनों सदनों से विपक्ष का वाकआउट, गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 11:52 IST

विपक्षी सदस्यों के अनुरोध को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि पिछले मानसून सत्र का कड़वा अनुभव आज भी हममें से अधिकांश लोगों को परेशान करता है। मैं पिछले सत्र में जो हुआ उस पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए सदन की प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देमॉनसून सत्र के दौरान ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए 12 सदस्यों को निलंबित किया गया हैनिलंबन वापस लेने की मांग को सभापति वेंकैया नायडू ने आज खारिज कर दिया.इस पर आक्रोश जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने दोनों सदन से वाकआउट कर गए.

नई दिल्ली: राज्यसभा के अगस्त में हुए मॉनसून सत्र के दौरान ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए 12 सदस्यों को सोमवार को वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए जाने को वापस लेने की मांग को सभापति वेंकैया नायडू ने आज खारिज कर दिया. इस पर आक्रोश जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों से वाकआउट कर गए.

विपक्षी सदस्यों के अनुरोध को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि पिछले मानसून सत्र का कड़वा अनुभव आज भी हममें से अधिकांश लोगों को परेशान करता है। मैं पिछले सत्र में जो हुआ उस पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए सदन की प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहा था.

इस पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुल खड़गे ने कहा कि हम आपके कार्यालय में 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने का अनुरोध करने आए थे। घटना पिछले मानसून सत्र की है। तो, अब आप यह निर्णय कैसे ले सकते हैं.

इसके बाद नायडू ने कहा कि राज्यसभा के सभापति को कार्रवाई करने का अधिकार है और सदन कार्रवाई भी कर सकता है.

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने राज्यसभा के उन 12 विपक्षी सदस्यों का समर्थन करने के लिए लोकसभा से वाकआउट किया है जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबन की कार्रवाई पहले के काम की सजा की ओर इशारा कर रही है। माफी क्यों जारी की जानी चाहिए?

जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है, उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं।

इससे पहले आज की सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले 17 विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की थी और इसके बाद निलंबन वापस लेने का अनुरोध लेकर सभापति के कार्यालय गए थे.

टॅग्स :संसदराज्य सभालोकसभा संसद बिलएम. वेकैंया नायडूमल्लिकार्जुन खड़गेBJPकांग्रेसनेता विपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?