लाइव न्यूज़ :

MP Cabinet: 12 दिन बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार, अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कल होगी शपथ

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 24, 2023 18:36 IST

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार होगा। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक 25 दिसंबर के शुभ सोमवार को मोहन मंत्रिमंडल की शपथ होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन कैबिनेट का पहला विस्तार कलशाम 4 बजे राजभवन मेें होगी शपथबीजेपी सूत्रों के मुताबिक विस्तार के लिए अटलजी के जन्मदिन को चुना गया

दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद फायनल हुई सूची

मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख आ गई है। मोहन यादव के दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेने के 12वें दिन बाद मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। आज दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ सीएम मोहन यादव की मुलाकात के बाद 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी मिल गई है।

राजभवन में शाम 4 बजे होगी शपथ

 जानकारी के मुताबिक राज भवन में शाम 4 बजे मोहन मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मोहन मंत्रिमंडल में कितने चेहरे शामिल होंगे यह देर रात तक तस्वीर साफ होगी। मोहन यादव के दिल्ली से लौटने के बाद राज भवन को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्या की जानकारी भेजी जा सकती है । लेकिन बीजेपी के मुताबिक कल शाम को मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है की मोहन यादव के दिल्ली दौरे के दौरान सूची को फाइनल किया गया है । इसमें पार्टी के नेताओं की भी राय ली गई है। मोहन यादव ने बीते एक हफ्ते में कई केंद्रीय नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है मोहन यादव की बीते दिनों मोदी शाह से भी मुलाकात हुई थी। आज सीए मोहन की नड्डा से भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबी चर्चा हुई है उसी के बाद तय हुआ है कि सोमवार के शुभ दिन में मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए। 

टॅग्स :भारतBJPमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए