लाइव न्यूज़ :

लापरवाही के आरोप में 114 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:44 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 27 अक्टूबर फतेहपुर जिले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में 114 पुलिसकर्मियों को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गत 25 अक्टूबर को जिले से वीवीआईपी ड्यूटी में वाराणसी के लिए 17 उपनिरीक्षक, 23 हेड कांस्टेबल व 74 कांस्टेबल सहित कुल 114 पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कई थानों के औचक निरीक्षण में ये पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिले।

उन्होंने बताया कि जानकारी की गई तो पता चला कि 31 घंटे बीत जाने के बाद भी इन पुलिसकर्मियों ने वापस आकर थानों में आमद दर्ज नहीं कराई जिन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।

सिंह ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को संबंधित थाना प्रभारियों ने भी समय से वापस न आने पर इनकी गैर हाजिरी दर्ज नहीं की।

उन्होंने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों की जांच जिले के संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है और जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए