लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में पांबदी के बावजूद पटाखे बेचने व जलाने के मामले में 114 प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), छह नवंबर, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिले में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई गई रोक का उल्लंघन करने के आरोप में 114 प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शीर्ष अदालत और एनजीटी द्वारा प्रदूषण के संबंध में निर्गत आदेश की अवहेलना करने और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री व प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुरूप कदम उठाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिले में अबतक पटाखे की बिक्री और इस्तेमाल के मामले में 114 प्राथमिकी दर्ज की है और 141 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया तथा अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस साल प्रशासन ने कारोबारियों को पटाखों की बिक्री करने का लाइसेंस नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?