लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 110 नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:24 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 110 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश में महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,25,940 हो गई है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को आए नए मामलों में 27 मरीज जम्मू संभाग के हैं जबकि 83 संक्रमित कश्मीर संभाग के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 57 नए मामले आए हैं जबकि बडगाम जिले में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस समय 1,322 मरीज उपचाराधीन हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक 3,20,208 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 से कुल 4,410 लोगों की मौत हुई है लेकिन गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की जान नहीं गई है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 45 मामलों की पुष्टि हुई है। लेकिन शनिवार शाम से कोई नया मामला नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी