लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में क्लोन बनाकर बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:49 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है जो लोगों की उंगलियों के निशान का क्लोन बनाकर बैंक खातों से पैसे निकालते थे और इस सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 सदस्यों को हरिओम नगर तिराहा और जिला पंचायत के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ लाख रुपये से अधिक नकदी, एक कार, एक बाइक, फिंगर प्रिंट क्लोन, फिंगरप्रिंट स्कैनर, फिंगरप्रिंट क्लोन बनाने की मशीन, 53 सिम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य दस्तावेज बरामद किए।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गोरखपुर के दाउदपुर निवासी राघवेंद्र मिश्रा, चिलुआताल निवासी सोनू कुमार पासवान, सहजनवा निवासी मुकेश कुमार एवं विकास उर्फ विक्की के अलावा सैयद जावेद अली, शशांक पांडे, पोखरा निवासी दीपेंद्र थापा, सागर जायसवाल, राहुल राणा, अमित कनौजिया और आशीष पाठक के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग नेपाल और दिल्ली के लोगों को खाता खोलने के लिए पैसे देते थे और उनके बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग यूज्ड आईडी पासवर्ड और वीडियो केवाईसी की जानकारी हासिल कर बाद में धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर कर देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!