लाइव न्यूज़ :

कल राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, जदयू का तंज-गरीबों की हड़पी जमीन वापस कीजिए...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2021 20:36 IST

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन बडे़ ही धूमधाम से मनाया जाएगा. साथ ही साथ समाज में गरीब तबके के जो लोग हैं, उनके लिए भोज का इंतजाम किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देजन्मदिन पर रक्तदान करने की भी योजना है.लालू प्रसाद यादव जैसे ही बिहार आएंगे तो बिहार के दलित राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है.लालू यादव के जन्मदिन मनाने के लिए राजद की ओर से पोस्‍टर भी जारी किया गया है.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन 11 जून को मनाने की तैयारी हो रही है. राजद नेता व समर्थक इसे 'समाजिक न्‍याय सद्भावना दिवस' के रूप में मनाने जा रहे हैं.

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन बडे़ ही धूमधाम से मनाया जाएगा. साथ ही साथ समाज में गरीब तबके के जो लोग हैं, उनके लिए भोज का इंतजाम किया गया है, क्योंकि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव हैं. इसके साथ ही उनके जन्मदिन पर रक्तदान करने की भी योजना है.

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जैसे ही बिहार आएंगे तो बिहार के दलित राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है. उधर, लालू यादव के जन्मदिन मनाने के लिए राजद की ओर से पोस्‍टर भी जारी किया गया है. पोस्‍टर में लालू को दलितों, अति-पिछड़ों, अल्‍पसंख्‍यकों व गरीबों का सदी का महानायक बताया गया है. पोस्‍टर पर राजद के प्रदेश म‍हासचिव अरुण कुमार तथा कुम्‍हरार विधानसभा से प्रत्‍याशी रहे डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी सहित कइ पार्टी नेताओं के नाम दर्ज हैं. इससे स्‍पष्‍ट है कि पोस्‍टर पार्टी के नेताओं ने जारी किया है.

वहीं, लालू के महिमा मंडन होने पर जदयू नेता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि लालू प्रसाद यादव के दल व उनके समर्थकों को बताना चाहिए कि लालू परिवार का आर्थिक सूचकांक कैसे इतना बढ़ा? उन्होंने लालू प्रसाद यादव को सलाह दी है कि वे दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों से हड़पी जमीन उन्‍हें लौटा दें. लालू उनकी हड़पी गई जमीन लौटा कर अपना जन्‍मदिन मनाएं तो मानें कि वे सामाजिक न्याय के नेता हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनाआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू