लाइव न्यूज़ :

केरल: 104 साल की दादी का कमाल, लिटरेसी टेस्ट में हासिल किए 100 में 89 अंक

By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2021 09:08 IST

केरल राज्य में कुट्टियम्मा 104 साल की उम्र में राज्य की लिटरेसी टेस्ट में 100 में से 89 अंक पाकर सबको हैरान कर दिया। वास्तव में उन्होंने समाज के लिए यह नजीर पेश कर दी कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने जीवन में पढ़ने के लिए कभी स्कूल नहीं गई कुट्टियम्माराज्य के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके दी बधाई

दिलचस्प है इस दादी अम्मा की कहानी। जो महिला अपने पूरे जीवन में पढ़ने की खातिर कभी स्कूल नहीं गईं, क्लास का कभी मुंह नहीं देखा। लेकिन पढ़ने की दिलचस्पी ने उन्हें 104 बरस की आयु में वो मुकाम दिलवाया जिसे आप सोच भी नहीं सकते। केरल राज्य में कुट्टियम्मा 104 साल की उम्र में राज्य की लिटरेसी टेस्ट में 100 में से 89 अंक पाकर सबको हैरान कर दिया। वास्तव में उन्होंने समाज के लिए यह नजीर पेश कर दी कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। 

राज्य के शिक्षा मंत्री वायुदेवन शिवनकुट्टी ने ट्विटर पर कुट्टियम्मा की तस्वीर साझा की है। बता दें कि केरल स्टेट लिटरेसी मिशन अथॉरिटी राज्य सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक मिशन है। जिसका उद्देश्य राज्य के हर नागरिक के लिए साक्षरता, सतत शिक्षा और आजीवन सीखने को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कुट्टियम्मा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘केरल स्‍टेट लिटरेसी मिशन के टेस्‍ट में कोट्टायम जिले की 104 साल की कुट्टियम्‍मा ने 100 में से 89 मार्क्स हासिल किए हैं।’ इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने लिखा है, ‘कुट्टियम्‍मा ने यह कर दिखाया है कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। मैं प्रेम और सम्मान के साथ उन्हें और नए सीखने वालों को शुभकामनाएं देता हूं।’

आपको बता दें कि कुट्टियम्मा को ऊँचा सुनने की आदत है। इसलिए जब केरल स्‍टेट लिटरेसी मिशन टेस्ट शुरू हुआ, तब उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि उन्‍हें जो कुछ भी बोलना है वे जरा ऊँचा बोलें। इस टेस्ट के बाद जब कुट्टियम्मा से पूछा गया कि वे इसमें कितना अंक हासिल कर लेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, मैं जितना कुछ जानती थी, वह सब टेस्ट में लिख दिया है। अब नंबर देना का काम आपका है।

टॅग्स :केरलएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण