लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,216 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, पांच मार्च महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,216 नये मामले दर्ज किये गये, जो पिछले लगभग पांच महीनों में एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 21,98,399 पर पहुंच गई है।

राज्य में 17 अक्टूबर, 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में मामलों की संख्या दस हजार से अधिक दर्ज की गई है।

राज्य में 17 अक्टूबर को 10,259 मामले दर्ज किये गये थे।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 52,393 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,467 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 20,55,951 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,174 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,31,020 पर पहुंच गई है जबकि इस महामारी से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,495 पर पहुंच गई।

अधिकारी के अनुसार पुणे शहर में 849 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,038 हो गई है। पुणे में इस महामारी से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,587 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि नागपुर, पिंपरी चिंचवड़, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती शहरों में क्रमशः 1,225, 549, 352, 318 और 435 नए मामले दर्ज किए गए।

नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतिष्ठानों पर लागू पाबंदियों को शुक्रवार को 14 मार्च तक बढ़ा दिया।

नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की।

आदेश के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कक्षाएं, साप्ताहिक बाजार और स्विमिंग पूल 14 मार्च तक बंद रहेंगे और उस समय तक किसी भी खेल के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग