लाइव न्यूज़ :

ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिये पंजाब सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा गारंटी की जरूरत : रेलवे बोर्ड

By भाषा | Updated: November 6, 2020 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में सभी स्थानों पर रेलवे पटरियों को खाली कराने में नाकाम रही है और 22 स्थानों पर इसे खाली कराना अब भी बाकी है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रेन सेवाओं की बहाली के लिये राज्य सरकार से 100 फीसदी सुरक्षा मंजूरी की जरूरत है।

यादव ने कहा कि आंशिक रूप से ट्रेन सेवाओं की बहाली ‘‘संभव नहीं’’ है और (रेल पटरियों) से सभी अवरोधों को निश्चित रूप से हटया जाना चाहिये । इससे एक दिन पहले यादव ने प्रेस को बताया था कि राज्य सरकार ने सभी रेल पटरियों को शुक्रवार की सुबह तक खाली कराने का आश्वासन दिया है।

किसान संगठनों ने हाल में पारित कृषि कानूनों के खिलाफ रेलवे पटरियों एवं स्टेशन परिसरों में प्रदर्शन शुरू किया था और इस कारण राज्य में रेल सेवाएं 24 सितंबर से ही निलंबित है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे चुनिंदा गाड़ियां नहीं चलायेगी बल्कि सभी सेवाओं को बहाल करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब भी 22 स्थानों पर अवरोध की स्थिति है। रेलवे सुरक्षा बल और प्रदेश पुलिस के बीच चंडीगढ़ में कल बैठक हुयी और हमने उन्हें इस बात से अवगत कराया है कि वे हमें सभी ट्रेनों के लिये सुरक्षा मंजूरी दें ताकि हम एक बार में उनका परिचालन शुरू करें।’’

यादव ने कहा, ‘हम चुनिंदा ट्रेन सेवाएं शुरू नहीं करेंगे, चाहे वह मालगाड़ी हो या सवारी गाड़ी। हमने उनसे कहा है कि ट्रेनों के परिचालन के लिये उनसे हमें 100 फीसदी सुरक्षा मंजूरी चाहिए।’’

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस बात का संकेत मिला था कि राज्य सरकार माल गाड़ियों का परिचालन फिर से शुरू कराना चाहती है लेकिन यात्री गाड़ियों की नहीं ।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से कुछ दिनों के लिए कुछ चुनिंदा वस्तुओं की ढुलाई का भी प्रस्ताव मिला था जिससे रेलवे ने इंकार कर दिया ।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने राज्य सरकार को बता दिया है कि उनका यह प्रस्ताव व्यवहार्य नहीं है ।

यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘यात्री ट्रेनों की बुकिंग है और यह दुखद है कि त्यौहार के समय में हम हर दिन ट्रेनें रद्द कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है कि कुछ समय में अवरोध हटा लिया जायेगा और हमें कल के लिए निर्धारित ट्रेनों को रद्द नहीं करना पड़ेगा ।’’

इस बीच रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि जहां कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटा दिया गया है वे फिर जमा हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि चिंता इस बात की है कि कहीं वे फिर से रेल पटरियों को अवरूद्ध न कर दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी