लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः मासिक वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी, सफाई कर्मचारियों को सीएम सैनी का तोहफा, मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 21:26 IST

Haryana: संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत सिरसा में कवि एवं संत कबीर दास की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए की।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने सफाई कर्मचारियों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।कल्याण और अधिकारों के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की स्थापना की घोषणा की।सीवर लाइन की सफाई के दौरान मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सफाई कर्मचारियों के मासिक वेतन में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने सिरसा जिले के डबवाली में मौजूदा नशा मुक्ति केंद्र को 10 बिस्तरों से बढ़ाकर 30 बिस्तरों का करने तथा ऐलनाबाद में सरकारी अस्पताल के पास 30 बिस्तरों वाला नया नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत सिरसा में कवि एवं संत कबीर दास की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने उनके कल्याण और अधिकारों के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की स्थापना की घोषणा की। सरकार ने ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये और सीवर लाइन की सफाई के दौरान मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी एजेंसियों के माध्यम से नियोजित पांच हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों को संबंधित नगर निकायों में आधिकारिक भूमिका में लाया गया है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संत कबीर की शिक्षाओं को आधुनिक भारत की नींव मानते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने आजादी के बाद आधुनिक भारत को आकार देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। सैनी ने कहा, ‘‘पिछले 11 वर्षों में सरकार ने उनके नेतृत्व में गरीबों को सशक्त बनाने और उनके उत्थान के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।’’

उन्होंने दोहराया कि मोदी के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए हरियाणा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है तथा समाज के हर वर्ग की उन्नति के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है।

सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक स्पष्ट करते हुए सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों की 2.6 लाख महिलाओं के विवाह के लिए 71 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

टॅग्स :हरियाणानायब सिंह सैनीBJPचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

कारोबारक्या नाम में ही आज सबकुछ रखा है?  

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतबिहार मंत्रिपरिषद से नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले