लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर की घटना के बाद रिपोर्टर को थप्पड़ मारने का विल स्मिथ का पुराना वीडियो हुआ वायरल, किस करने की कोशिश..

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 09:08 IST

यह पहला मौका नहीं था जब विल ने किसी को थप्पड़ मारा हो। इससे पहले भी वह ऐसा एक बार कर चुके हैं। ऑस्कर की घटना के बाद अब उनका ये पुराना वीडियो भी खूब प्रसारित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की घटना के बाद विल स्मिथ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा हैवीडियो में विल को एक यूक्रेनी पत्रकार को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता हैविल ने उस पत्रकार को तब थप्पड़ मारा था जब उन्हें चूमने की कोशिश कर रहा था

लॉस एंजिलिसः बीते रविवार रात ऑस्कर समारोह के दौरान विल स्मिथ के क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की घटना अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाया रहा। स्मिथ ने रॉक कोम अपनी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ, जिन्हें एलोपेशिया ( गंजापन/खालित्य) की बीमारी है, का मजाक उड़ाने को लेकर थप्पड़ मारा था। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब विल ने किसी को थप्पड़ मारा हो। इससे पहले भी वह ऐसा एक बार कर चुके हैं। ऑस्कर की घटना के बाद अब उनका ये पुराना वीडियो भी खूब प्रसारित किया जा रहा है।

एक दशक पहले इसी तरह की घटना हुई थी जब मई 2012 में मेन इन ब्लैक 3 के रूसी प्रीमियर में एक यूक्रेनी पत्रकार ने विल को किस करने की कोशिश की थी। जब विल रेड कार्पेट पर पत्रकारों से बातचीत करने के लिए रुके, यूक्रेनी पत्रकार विटाली सेडियुक झटके से उनके पास पहुंचे और विल को पकड़ लिया और किस करने की कोशिश की। इस दौरान विल अपना चेहरा घुमाकर दो बार फुल-ऑन माउथ किस से बचने में कामयाब रहे। पत्रकार द्वारा दो बार किस करने की कोशिश के बाद विल काफी गुस्सा हो गए और उसे पीछे धकेलते हुए चेहरे पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। विल उसपर ये कहते- "अरे यार, तुम्हारी समस्या क्या है?" चिल्लाए भी थे।

इस घटना का जिक्र एक अन्य रिपोर्टर के सामने करते हुए विल को काफी हंसी आई थी। उन्होंने कहा था, "उसने मुझे मुंह पर चूमने की कोशिश की। वह भाग्यशाली है कि मैंने उसे चूसने की कोशिश नहीं की। क्षमा करें, मैंने कैमरे पर कहा।"

जिस यूक्रेनी शख्स ने विल को किस करने की कोशिश की थी,  वह एडेल, ब्रैडली कूपर, लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्रैड पिट और किम कार्दशियन जैसी शख्सियतों के साथ भी कर चुका था। हालांकि विल के साथ किए अपने व्यवहार को लेकर उसने बाद में माफी मांगी। उसने कहा था, "मैं अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं..

बाद के दिनों में डेविड लेटरमैन के साथ लेट शो में इस घटना का जिक्र करते हुए विल ने कहा था, "मैंने एक लड़के को नहीं पीटा! हम एक साक्षात्कार कर रहे थे और वह कहता है, 'मैं तुम्हारा सबसे बड़ा प्रशंसक हूं, क्या मैं गले लगा सकता हूं? तो मैं इस जोकर को गले लगाने जाता हूं, और वह झुककर मुझे चूमने की कोशिश करता है! यह बहुत अजीब है।"

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन