लाइव न्यूज़ :

रैपर यंग डॉल्फ की ​36 साल की उम्र में यूएस में गोली मारकर की गई हत्या

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2021 09:26 IST

पुलिस के मुताबिक, मेम्फिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मकेदा के कुकीज पर हुई गोलीबारी में संभावित संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगोली लगने के बाद दुकान के पास भारी भीड़ जमा हो गई36 वर्षीय रैपर सोमवार को शहर में एक महिला से मिलने गए थे

 

मेम्फिसः  हिप-हॉप की दुनिया में मशहूर रैपर यंग डॉल्फ की बुधवार उनके गृहनगर मेम्फिस, टेनेसी में एक कुकी की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, मेम्फिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मकेदा के कुकीज पर हुई गोलीबारी में संभावित संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेम्फिस के मेयर जिम स्ट्रिकलैंड ने एक बयान में कहा, गोलीबारी की यह घटना मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा का एक और उदाहरण है जिसका हम स्थानीय और राष्ट्रव्यापी स्तर पर सामना कर रहे हैं।

डेली मेम्फियन अखबार के मुताबिक, यंग डॉल्फ के चचेरे भाई मारेनो मायर्स ने कहा कि 36 वर्षीय रैपर सोमवार से शहर में एक महिला ( आंटी) से मिलने गया था, जो कैंसर से ग्रसित है। मायर्स ने बताया, वह अंदर (मकेडा) था, और तभी किसी ने उसकी जान ले ली।

गोली लगने के बाद दुकान के पास भारी भीड़ जमा हो गई। बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मेम्फिस पुलिस निदेशक सेरेलीन "सीजे" डेविस ने जनता से शांत रहने के लिए कहा और सिफारिश की कि निवासियों को आज रात घर पर रहना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने हालांकि ये नहीं बताया कि क्या शहर में अन्य गोलीबारी की घटना रैपर की हत्या से संबंधित है या नहीं। इस दौरान नगर परिषद के एक सदस्य ने कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया। हालांकि डेविस ने ऐसा करने से इनकार किया।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही, कुकी शॉप ने इंस्टाग्राम पर रैपर के स्टोर की कुकीज का प्रचार करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि जब भी वह मेम्फिस में होते हैं तो वह स्टोर जरूर आते हैं।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर