लाइव न्यूज़ :

Oscars 2022: ऑस्कर के स्टेज पर बड़ा बवाल, विल स्मिथ ने पत्नी का मजाक उड़ाने पर क्रिस रॉक को सरेआम जड़ा थप्पड़

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 09:45 IST

Oscars 2022: फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए इस बार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले विल स्मिथ ने समारोह के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्कर अवॉर्ड समारोह के दौरान विल स्मिथ ने मंच पर सबके सामने कॉमेडियन क्रिस रॉक को लगाया थप्पड़।विल स्मिथ पत्नी जैडा पिंकेट पर मजाकिया तौर पर की गई एक टिप्पणी से नाराज नजर आए।विल स्मिथ ने फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड भी इस बार अपने नाम किया। 

लॉस एंजेलिस (कैलिफोर्निया): 94वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के दौरान उस समय एक बड़ा विवाद हो गया जब हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने मंच पर सबके सामने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। स्मिथ दरअसल क्रिस रॉक द्वारा उनकी पत्नी जैडा पिंकेट पर मजाकिया तौर पर की गई एक टिप्पणी से नाराज दिखे। थप्पड़ मारने के बाद स्मिथ चिल्लाते हुए स्टेज से नीचे उतर गए। विल स्मिथ को इसी समारोह में फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। 

विल स्मिथ की पत्नी के बाल शेव किए जाने पर क्रिस ने मारा था जोक

ऑस्कर अवॉर्ड का ये थप्पड़ कांड उस समय हुआ जब रॉक डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए अवॉर्ड की घोषणा के लिए स्टेज पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट पर उनके मुंडे हुए बाल की वजह से 'जी.आई जेन' फिल्म में काम करने को लेकर जोक मारा। शुरू में स्मिथ भी इन जोक पर हंसते नजर आए पर उनकी पत्नी असहज नजर आईं। इसके बाद स्मिथ मंच की ओर बढ़े और रॉक को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दी। 

अचानक हुई घटना से सभी हैरान रह गए। इसी बीच अगले प्रस्तोता डिडी ने स्थिति को संभाला और कहा कि विल और क्रिस मामले को बाद में परिवार के सदस्य के तौर पर सुलझा लेंगे और अब जल्दी से प्यार के साथ कार्यक्रम में आगे बढ़ने का समय है।

बता दें कि पिछले साल जैडा पिंकेट ने घोषणा की थी कि वे एलोपेसिया (alopecia) से जूझ रही हैं और इसलिए अपने बाल शेव कराएंगी।

Oscars 2022: जेसिका चेस्टन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

बताते चलें कि जेसिका चेस्टन ने 2022 ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। वहीं, ‘कोडा’ ने 2022 ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इन सबके बीच भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राइटिंग विद फायर' (Writing With Fire) ऑस्कर पुरस्कार (Oscars 2022) जीतने से चूक गई है। 

इस फिल्म को दिल्ली की फिल्ममेकर रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने बनाया है और इसे इस साल के ऑस्कर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नामित किया गया था। हालांकि इस वर्ग यानी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में 'Summer of Soul' ने अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन