लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर में भारतीय महिलाओं के पीरियड्स पर आधारित इस फिल्म को मिला नामांकन

By भाषा | Updated: January 23, 2019 09:42 IST

‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ फिल्म का निर्देशन रायका जेताबची और निर्माण गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेंनमेंट ने की है।

Open in App

91वें अकादमी अवार्ड्स के लिये मंगलवार को नामांकनों का ऐलान कर दिया गया। ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के मासिक धर्म को लेकर ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ को भी ‘डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में नामांकन हासिल हुआ है।

फिल्म का निर्देशन रायका जेताबची और निर्माण गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेंनमेंट ने की है।

इसके अलावा 91वें अकादमी फिल्म पुरस्कारों की दौड़ में ‘रोमा’ और ‘द फेवरिट’ 10-10 नामांकनों के साथ सबसे आगे हैं।

‘रोमा’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अभिनेत्री, सह-अभिनेत्री, विदेशी भाषा फिल्म, सिनेमेटोग्राफी, ओरिजनल स्क्रीन-प्ले, साउंड एडिटिंग, प्रोडक्शन डिजाइन श्रेणी में नामांकन मिला है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में ‘रोमा’ का मुकाबला ‘ब्लैक पैंथर’, ‘द फेवरिट’, ‘वाइस’, ‘ग्रीन बुक’, ‘ए स्टार इन बॉर्न’, ‘ब्लैकक्लैन्समैन’ और ‘बोमैन राप्सोडी’ से होना है।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन