लाइव न्यूज़ :

भारतीय पकवान बनाकर नारायण ने जीता मास्टरशेफ आस्ट्रेलिया का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 10:03 IST

नारायण का सपना है कि उनका खुद का एक फूडट्रक या रेस्टोरेंट हो। जिसमें भारतीय पकवान होंगे जिसे वे खाकर बड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे भारत के जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 13 का खिताब जीतने वाले जस्टिन नारायण 13 साल की उम्र से ही कुकिंग कर रहे हैंजस्टिन नारायण को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ से उपर की धनराशि मिली हैमास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतयी मूल के शख्स बन चुके हैं

भारतीय मूल के जस्टिन नारायण ने  मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के 13वें सीजन को अपने नाम कर लिया है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले जस्टिन नारायण मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतयी मूल के शख्स बन चुके हैं। इससे पहले साल 2018 में भारतीय मूल के जेल अधिकारी शशि चेलिया ने इस कुकिंग रिएलिटी शो का खिताब अपने नाम किया था।

ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़ा

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 13 का खिताब जीतने वाले जस्टिन नारायण 13 साल की उम्र से ही कुकिंग कर रहे हैं। उनके मुताबिक कुकिंग के प्रति पैशन ने ही उन्हें इस खिताब तक पहुंचाया है। इस जीत में जस्टिन नारायण को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ से उपर की धनराशि मिली है। जस्टिन ने इस खिताब को जीतने के बाद शो के अपने सभी साथियों के प्रति आभार जताया। वे इस दौरान काफी भावुक दिखे। 

जब विनर की घोषणा हो रही थी जस्टिन के माता-पिता और उनकी मंगेतर भी साथ में थी। जस्टिन ने कहा कि उनके इस हुनर के पीछे उनकी मां का बहुत बड़ा रोल है। वो उनकी बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं। जस्टिन ने भारतीय व्यंजनों से शो के जजेज को इंप्रेस कर दिया। इस दौरान नारायण ने इंडियन चिकन टाकोस, चारकोल चिकन विथ तौम और इंडियन चिकन करी बनाकर जजेज का दिल जीत लिया।

नारायण का ये है सपना

नारायण का सपना है कि उनका खुद का एक फूडट्रक या रेस्टोरेंट हो। जिसमें भारतीय पकवान होंगे जिसे वे खाकर बड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे भारत के जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करना चाहते हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन