लाइव न्यूज़ :

महज 27 साल की उम्र में अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती ने दुनिया को कहा अलविदा, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

By अमित कुमार | Updated: July 13, 2020 16:09 IST

अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती बेंजामिन कोओफ ने रविवार को सुसाइड कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, उनके इस कदम के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देहॉलीवुड एक्ट्रेस केली प्रेस्टन का कैंसर से निधन हो गया। वो 57 साल की थीं।महज 27 की उम्र में बेंजामिन ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बेंजामिन ने अमेरिका के कैलाबसास स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली।

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया इस समय कई तरह की समस्याओं का सामना कर रही है। कोरोना काल ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी गहरा असर छोड़ा है। लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने से कलाकारों के डिप्रेशन में जाने की खबर आती रही है। बॉलीवुड के लिए यह साल अब तक किसी बुरे सपने की तरह गुजरा है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड से भी एक्टरों को लेकर बुरी खबर आती रही है। 

हॉलीवुड एक्ट्रेस केली प्रेस्टन का कैंसर से निधन हो गया। वो 57 साल की थीं। केली प्रेस्टन पिछले दो साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। इसके अलावा अमेरिकी सिंगर एल्विस प्रेस्ले के नाती बेंजामिन कोओफ की मौत की खबर भी सामने आ रही है। महज 27 की उम्र में बेंजामिन ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। 

घर में खुद को मारी गोली 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बेंजामिन ने अमेरिका के कैलाबसास स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली। इस खबर के सामने आने के बाद पूरा हॉलीवुड हैरान है। बेंजामिन की मां लिसा मैरी प्रेस्ले भी इस घटना के बाद सदमे में हैं। वह अपने बेटे बेंजामिन की मौत का गम सह नहीं पा रही है। उन्होंने खुद मीडिया से इस बारे में किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया है।

बेटी की मौत से दुखी हैं बेंजामिन की मां

हालांकि,  मैरी प्रेस्ले की मैनेजर ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'बेटे की मौत से लिसा मैरी प्रेस्ले बहुत दुखी, गमगीन और उजड़ा हुआ महसूस कर रही हैं। वो अपने बेटे से बहुत प्यार करती थीं। वो उनके जीवन का प्यार था। हालांकि वो अपनी बेटियों के लिए मजबूत रहने की कोशिश कर रही हैं।' बेंजामिन ने छोटी सी उम्र में ही अपनी एक अच्छी खासी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल कर ली थी। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन