लाइव न्यूज़ :

Women FIH Series Final: चिली के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत का पलड़ा भारी

By भाषा | Updated: June 21, 2019 16:38 IST

भारत शनिवार को महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कम रैंकिंग वाले चिली के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में जगह सुरक्षित करने के लिए उतरेगा।

Open in App

हिरोशिमा, 21 जून। खिताब का प्रबल दावेदार भारत शनिवार को महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कम रैंकिंग वाले चिली के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में जगह सुरक्षित करने के लिए उतरेगा। नौवीं रैकिंग की भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। उसने उरूग्वे (4-1), पोलैंड (5-0) और फिजी (11-0) पर आसान जीत दर्ज की।

भारत की वर्तमान फॉर्म और विश्व रैंकिंग को देखते हुए उसे विश्व में 16वें नंबर के चिली पर जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। भारत टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर के अंतिम दौर में जगह सुरक्षित करने से केवल एक जीत पीछे है।

इस टूर्नामेंट से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें क्वालिफायर में जगह बनाएंगी जो इस साल के आखिर में खेला जाएगा। भारतीय टीम को सभी मैचों में गोल करने के पर्याप्त मौके मिले लेकिन अंतिम क्षणों में चूक से वह बड़े अंतर से नहीं जीत पाया।

कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘अब भी सुधार की जरूरत है। हमारी गोल करने की दर इससे बेहतर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो हम आसानी से मैच जीत सकते हैं।’’ एक अन्य सेमीफाइनल में रूस का सामना विश्व में 14वें नंबर के जापान से होगा।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...