लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को 5-1 से हराया, दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

By भाषा | Updated: October 3, 2019 21:46 IST

पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराने के बाद अगले दो मैचों में स्पेन को 6-1 और 5-1 से मात दी। इसके बाद 2-1 और 5-1 से मुकाबले जीते।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने बेल्जियम को आखिरी मैच में 5-1 से हराकर बेल्जियम दौरे पर अपना शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा।दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने इस दौरे पर पांचों मैच जीते।

एंटवर्प, तीन अक्टूबर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आक्रामक हाकी का प्रदर्शन करते हुए विश्व और यूरोपीय चैंपियन बेल्जियम को पांचवें और आखिरी मैच में 5-1 से हराकर बेल्जियम दौरे पर अपना शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने इस दौरे पर पांचों मैच जीते।

पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराने के बाद अगले दो मैचों में स्पेन को 6-1 और 5-1 से मात दी। इसके बाद 2-1 और 5-1 से मुकाबले जीते। सिमरनजीत सिंह (सातवें), ललित कुमार उपाध्याय (35वां), विवेक सागर प्रसाद (36वां), हरमनप्रीत सिंह (42वां) और रमनदीप सिंह (43वां) मिनट ने गोल दागे।

अपने अश्वमेधी अभियान से उत्साहित भारतीय टीम ने सातवें मिनट में सिमरनजीत के गोल पर बढत बनाई। बेल्जियम ने वापसी की कोशिश की लेकिन नौवें मिनट में कृष्णन बी पाठक ने पेनल्टी कार्नर बचा लिया। दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम को 16वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन पाठक ने फिर वही मुस्तैदी दिखाई।

तीसरे क्वार्टर में भारत के लिये 35वें मिनट में ललित ने गोल करके बढत दुगुनी कर दी। अगले मिनट में युवा विवेक सागर प्रसाद ने गोल किया। बेल्जियम को 38वें मिनट में फिर पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन पी आर श्रीजेश ने डाइव लगाकर गोल बचाया।

अगले ही मिनट हालांकि अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। भारत ने हालांकि तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले दो मिनट में दो गोल किए। भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में किया, जबकि पांचवां गोल रमनदीप सिंह ने 43वें मिनट में दागा।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...