तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के प्रदर्शन से पाकिस्तान भी बेहद खुश, सेमीफाइनल में पहुंचने का मना रहा जश्न

By अभिषेक पारीक | Published: August 2, 2021 09:57 PM2021-08-02T21:57:28+5:302021-08-02T22:16:09+5:30

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से भारत में लोग बेहद खुश हैं। भारत के लोगों का खुश होना तो बनता है, लेकिन भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तानी भी खुश हैं।

Tokyo Olympics: Pakistan happy with performance of Indian hockey teams | तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के प्रदर्शन से पाकिस्तान भी बेहद खुश, सेमीफाइनल में पहुंचने का मना रहा जश्न

फाइल फोटो

Highlightsतोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तानी भी खुश हैं। पाकिस्तान के दिग्गजों का मानना है कि इससे एशिया में लोगों की हॉकी में दिलचस्पी फिर जगेगी। भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची जबकि पाकिस्तान फिर नाकाम रहा। 

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से भारत में लोग बेहद खुश हैं। भारत के लोगों का खुश होना तो बनता है, लेकिन भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तानी भी खुश हैं। पाकिस्तान के दिग्गजों का मानना है कि इससे एशिया में लोगों की हॉकी में दिलचस्पी फिर जगेगी। भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि पाकिस्तान लगातार दूसरी बार क्वालीफाई करने में भी नाकाम रहा है। 

मशहूर सेंटर फॉरवर्ड हसन सरदार ने कहा ,‘‘ भारतीय हॉकी के ढांचे की यह जीत है । जब तक पैसा निवेश नहीं करेंगे और खिलाड़ियों का ध्यान नहीं रखेंगे , प्रतिभायें कहां से निकलेंगी। पाकिस्तान में सुरक्षित भविष्य की चाह में युवा क्रिकेट को चुनते हैं , हॉकी को नहीं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आज हॉकी में कामयाबी की कुंजी फिटनेस है और भारतीय टीम काफी फिट है।’’ 

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि भारत की सफलता से क्षेत्र में हॉकी में रूचि फिर पैदा होगी। उन्होंने कहा,‘‘ यह छोटी उपलब्धि नहीं है। इससे पाकिस्तान में भी खेल को नया जीवन मिलेगा क्योंकि यहां भी लोग फिर से खोया गौरव लौटाना चाहेंगे।’’ 

पूर्व दिग्गज सामिउल्लाह खान ने कहा ,‘‘ भारत को सेमीफाइनल में पहुंचते देखकर अच्छा लगा है और उम्मीद है कि वे फाइनल में पहुंचकर पदक जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में हॉकी खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चयन काफी पारदर्शी होता है जिसकी पाकिस्तान में जरूरत है।’’ 

Web Title: Tokyo Olympics: Pakistan happy with performance of Indian hockey teams

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे