लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympic: हॉकी में 41 साल बाद भारत को मेडल, जर्मनी को 5-4 से हराकर पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2021 09:16 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार दशक का सूखा खत्म करते हुए 41 साल बाद ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर मेडल पर कब्जा किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता, सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए।इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में जीता था।भारतीय टीम एक समय इस मैच में 1-3 से पिछड़ रही थी, इसके बाद की शानदार वापसी।

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक में भारत पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पद जीत लिया है। सेमीफाइनल में हार के बाद दोनों टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए गुरुवार को कांटे का मुकाबला देखने को मिला और मैच में कुल 9 गोल हुए। बेहद सघर्षपूर्ण मुकाबले में एक समय पिछड़ती नजर आ रही भारतीय टीम ने जबर्दस्त वापसी की और आखिरकार 5-4 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 

भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक खोलों में हॉकी में मेडल जीता है। इससे पहले आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में जीता था। भारत के बाद जर्मनी ने सबसे ज्यादा चार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं।  

बहरहाल, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए। वहीं, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल दागे।

IND Vs GER: पहले आधे घंटे में 6 गोल

दोनों टीमों के बीच पहले दो क्वार्टर में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला और कुल छह गोल हुए। जर्मनी के ओरज टीमर ने दूसरे ही मिनट में गोल कर भारतीय टीम को सकते में डाल दिया और उसकी ये बढ़त पहले क्वार्टर तक कायम रही।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर और खेल के 17वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर भारत को बराबरी दिला दी। टोक्यो ओलंपिक में सिमरनजीत का ये दूसरा गोल था। इसके बाद 24वें मिनट में निकलास वेलेन ने गोल कर एक बार फिर जर्मनी को आगे कर दिया।

भारतीय इस हमले से उबर पाती कि उससे पहले ही अगले ही मिनट में बेनेडिक्ट फर्क ने गोल कर जर्मनी को 3-1 से आगे कर दिया।

भारत ने की मैच में जबर्दस्त वापसी

भारतीय टीम 1-3 से पिछड़ रही थी और इंटरनेशनल हॉकी में यहां से वापसी मुश्किल मानी जाती है। हालांकि भारतीय टीम ने ये कमाल अगले ही कुछ मिनटों में कर दिखाया। भारतीय टीम ने इसके बाद एक के बाद एक आक्रमण जर्मनी के गोल पोस्ट पर किए और 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर भी मिला।

हालांकि टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। भारत को लेकिन ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और 28वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। अगले ही मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और यहां हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर हाफ टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

हाफ टाइम के बाद चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने आक्रामक रवैया जारी रखा और 31वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। रुपिंदर पाल सिंह ने इस मौके पर गोल कर भारत को 4-3 से आगे कर दिया। 

अगली बारी सिमरनजीत सिंह की थी और सिमरनजीत सिंह ने सुमित की ओर से मिले एक बेहतरीन पास को गोल में बदलकर भारत को 5-3 की बड़ी बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में जर्मनी को खेल के 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और तोबियास कॉन्सटेंटिन ने गोल कर स्कोर 4-5 कर दिया। हालांकि इसके बाद जर्मनी तमाम कोशिशों के बावजूद कोई गोल नहीं कर सकी और भारत ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020हॉकी इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...