लाइव न्यूज़ :

अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में आयरलैंड से हारी भारतीय टीम, टूर्नामेंट को जीतने की आस खत्म

By IANS | Updated: March 9, 2018 18:51 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुक्रवार को 27वें सुलतान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में खेले गए मैच में आयरलैंड के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

Open in App

दुनिया में छठे नम्बर की टीम, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुक्रवार को 27वें सुलतान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में खेले गए मैच में आयरलैंड के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। इस मैच में वर्ल्ड नम्बर-10 आयरलैंड ने भारतीय टीम को 3-2 से मात दी। इस हार के साथ ही भारत की इस टूर्नामेंट को जीतने की थोड़ी बहुत आस भी खत्म हो गई। 

भारतीय टीम ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी। 10वें मिनट में ही टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस अवसर को रमनदीप सिंह ने भुनाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दी। 12वें मिनट में आयरलैंड के गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारतीय टीम के डिफेंस ने इसे अंजाम तक नहीं पहुंचने दिया। 

दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड को सफलता हाथ लगी। 24वें मिनट में शेन ओडोनोगहुए ने अपने शॉट को सीधे भारत के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके दो मिनट बाद अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर से मिले अवसर के गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। 

आयरलैंड ने तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर अपनी अच्छी कोशिशों को जारी रखा और 36वें मिनट में शिमिंस ने मरे को पास दिया और मरे ने इसमें कोई गलती न करते हुए टीम को भारत के खिलाफ 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया। 

आयरलैंड ने 42वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस अवसर का ली कोले ने पूरा फायदा उठाते हुए अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। 

चौथे क्वार्टर में भारत ने काफी संघर्ष किया और 56वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल हुआ, लेकिन वरुण कुमार इसमें चूक गए और भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :हॉकीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...