लाइव न्यूज़ :

पूर्व स्ट्राइकर शिवेंद्र सिंह का भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सहायक कोच बनना तय

By भाषा | Updated: March 28, 2019 19:21 IST

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च। भारत के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड शिवेंद्र सिंह का राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम का सहायक कोच बनना तय है और वह अगले महीने से काम शुरू कर देंगे। शिवेंद्र विशेषकर स्ट्राइकर के साथ काम करेंगे और ऑस्ट्रेलियाई ग्राहम रीड की अगुवाई वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा होंगे।

रीड की नियुक्ति अब केवल औपचारिकता है क्योंकि हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण उने इस सप्ताह के शुरू में खेल मंत्रालय के पास उनके नाम की सिफारिश की है। शिवेंद्र के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ड्रैग फ्लिकर क्रिस सिरेलो टीम के अन्य सहायक कोच होंगे।

सूत्रों ने कहा, ‘‘शिवेंद्र सिंह जल्द ही सहायक कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। वे नये मुख्य कोच के साथ मिलकर अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे।’’

शिवेंद्र उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वह ग्वांग्झू एशियाई खेल 2010 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। उनके रहते हुए भारतीय टीम ने 2007 एशिया कप और 2010 सुल्तान अजलन शाह कप में स्वर्ण पदक जीता था।

कोचिंग टीम में साइ कोच पीयूष कुमार दुबे भी शामिल होंगे। वह विशेषकर गोलकीपर के साथ काम करेंगे। दुबे अभी टीम के साथ मलेशिया गये हैं जहां भारत अजलन शाह कप में खेल रहा है।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...