लाइव न्यूज़ :

'वह महान खिलाड़ी ही नहीं बेहतरीन इंसान भी थे': बलबीर सिंह के निधन पर पाकिस्तानी हॉकी जगत की भावुक श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: May 26, 2020 10:57 IST

Balbir Singh Sr Death: भारत के महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर पाकिस्तानी हॉकी के धुरंधरों ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक महान खिलाड़ी बताया

Open in App

नई दिल्ली: तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर को युवाओं के लिये ‘रोलमॉडल’ बताते हुए पाकिस्तान के दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों ने कहा कि वह महान खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और कोच बलबीर सीनियर का लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद सोमवार को मोहाली में निधन हो गया।

लॉस एंजिलिस ओलंपिक (1984) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हसन सरदार ने कहा,‘‘बलबीर सिंह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे उपमहाद्वीप में एक लेजेंड थे। तीन ओलंपिक स्वर्ण जीतकर उन्होंने महानतम हॉकी खिलाड़ियों में अपना नाम शामिल कर लिया था।’’ उन्होंने 1982 दिल्ली एशियाई खेलों के दौरान बलबीर से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा,‘‘वह बहुत अच्छे इंसान भी थे। मुझे याद है कि उन्होंने पंजाबी में मुझसे कहा था ‘ सान्नू घट्ट गोल करीं (हमारे खिलाफ कम गोल करना । उन्होंने मेरे प्रदर्शन की तारीफ भी की थी।’’

पाकिस्तानी हॉकी दिग्गजों ने दी बलबीर सिंह को श्रद्धांजलि

अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ सेंटर फॉरवर्ड में शुमार हसन के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने 1982 एशियाई खेलों का स्वर्ण और उसी साल मुंबई में विश्व कप जीता था जिसमें वह मैन आफ द मैच रहे थे । इन दोनों टूर्नामेंटों और 1976 मांट्रियल ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे समीउल्लाह को उनके चाचा और 1960 रोम ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तानी टीम के लिये खेलने वाले मोतिउल्लाह ने बलबीर सीनियर के खेल के बारे में बताया था।

समीउल्लाह ने कहा,‘‘बलबीर सीनियर मेरे अंकल मोतिउल्लाह के दौर में खेलते थे। उन्होंने मुझे उनकी रफ्तार और गेंद पर कमाल के नियंत्रण के बारे में बताया। मरहूम ओलंपियन अनवर अहमद ने भी बताया था कि बलबीर सीनियर जैसी रफ्तार किसी के पास नहीं थी।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं 1975 के भारत दौरे पर उनसे और ध्यानचंद जी से मिला था और उसे मैं कभी भूल नहीं सकता।’’

सिडनी विश्व कप 1994 जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान और तीन बार के ओलंपियन शाहबाज अहमद (शाहबाज सीनियर) ने बताया कि 1987 में लखनऊ में इंदिरा गांधी कप के दौरान बलबीर सीनियर ने उन्हें ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ की ट्राफी दी थी और वह उनकी तरबियत के कायल हो गए थे।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं तब पहली बार उनसे मिला था और मैने देखा कि वह महान खिलाड़ी ही नहीं बेहद विनम्र और उम्दा इंसान भी हैं। उसके बाद भुवनेश्वर में 2018 विश्व कप के दौरान आखिरी बार उनसे मुलाकात हुई और वह तब भी बिल्कुल नहीं बदले थे ।’’

उन्होंने कहा,‘मैं दुआ करता हूं कि उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले। हॉकी ने एक आला खिलाड़ी खो दिया।’’ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट हाफ में शुमार और पाकिस्तान के लिये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वसीम अहमद ने कहा कि बलबीर सीनियर का हॉकी के लिये प्यार एक मिसाल था। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उनका बहुत बड़ा मुरीद हूं और हॉकी के लिये उनकी मुहब्बत तो मिसाल है। अपने देश के लिये उन्होंने इतनी उपलब्धियां हासिल की और उनका दर्जा किसी महानायक से कम नहीं है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जब उनसे मिला तो मेरे लिये वह किसी हीरो की तरह थे और आने वाली कई पीढियों के लिये रहेंगे।’’

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...