लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: हार के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान, 'भारत से सबक ले पाकिस्तान हॉकी टीम, वर्ना भविष्य खतरे में'

By भाषा | Updated: December 14, 2018 14:01 IST

Pakistan Hockey team: महान खिलाड़ी रहे और वर्तमान मैनेजर हसन सरदार ने कहा है कि पाकिस्तानी हॉकी टीम ने जल्द सुधार नहीं किया तो वजूद बचाना होगा मुश्किल

Open in App

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान हाकी को जमीनी स्तर पर मेहनत करने की सलाह देते हुए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हसन सरदार ने कहा कि उनकी टीम को भारत के उदाहरण से सबक लेना चाहिये।

चार बार की चैंपियन पाकिस्तानी हाकी टीम विश्व कप के क्रॉस-ओवर में चरण में बेल्जियम से हारकर बाहर हो गई।

पाकिस्तानी टीम के मैनेजर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सेंटर फॉरवर्ड में शुमार रहे सरदार ने रवानगी से पहले दिये इंटरव्यू में कहा कि इस टूर्नामेंट के जरिये उनकी टीम को खुद का आकलन करने का मौका मिला और उन्हें लगता है कि भारत समेत दूसरी टीमों के समकक्ष आने में अभी काफी समय लगेगा।

उन्होंने कहा, 'यह प्रदर्शन काफी अफसोसनाक रहा और पाकिस्तान हॉकी के सुनहरे दौर के साक्षी रहने के कारण हमें और भी खराब लगा। हमें जमीनी स्तर पर हाकी पर काम करना होगा और टोक्यो ओलंपिक 2020 के साथ अगले विश्व कप को ध्यान में रखना होगा। हम भारत के उदाहरण से काफी कुछ सीख सकते हैं।' 

सरदार ने कहा, 'भारत की टीम पिछले कई साल की तुलना में सबसे बेहतरीन टीम है। भारत मैचों में वापसी करना सीख गया है और प्रदर्शन में निरंतरता आई है। भारत ने समय रहते हाई परफार्मेंस पर फोकस किया और विदेशी कोच का भी इसमें काफी योगदान रहा। पाकिस्तान को भी विदेशी कोच की सख्त जरूरत है और हम कोशिश करेंगे कि कोई डच कोच नियुक्त हो सके।' 

उन्होंने कहा कि भारत को लगातार अच्छी टीमों के खिलाफ हाकी खेलने का फायदा मिला और हॉकी लीग जैसे टूर्नामेंटों से खिलाड़ियों का पूल बड़ा हुआ जबकि पाकिस्तान में स्थिति उल्टी है।

उन्होंने कहा, 'जब भारत ने विश्व कप टीम से सरदार सिंह को बाहर रखा तो मैं बड़ा हैरान हुआ लेकिन जब मैने उसकी जगह चुने गए खिलाड़ियों को खेलते देखा तो मैं दाद दिये बिना नहीं रह सका। भारत के पास इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का पूल है जबकि पाकिस्तान में कुल जमा 100 खिलाड़ी भी नहीं मिलेंगे।' 

सरदार ने कहा, 'हमें पता चल गया है कि विश्व हॉकी में हम कहां है। मैं लैपटॉप हॉकी का हिमायती नहीं हूं लेकिन बदलते दौर में हमें इसे अपनाना होगा। मजबूत सहयोगी स्टाफ की जरूरत है जैसे कि भारत के पास है। यूरोपीय टीमों के खिलाफ हमें भी अधिक से अधिक हाकी खेलनी होगी, सिर्फ एशियाई स्तर पर खेलने से नहीं चलेगा।' 

उन्होंने पाकिस्तान में अगली नस्ल में हॉकी के प्रति उदासीनता का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास अनुकरण करने के लिये रोल मॉडल ही नहीं है।

उन्होंने कहा, 'एक जमाने में पाकिस्तान के पास दानिश कलीम, शाहबाज, अख्तर रसूल, समीउल्लाह जैसे कई धुरंधर थे जिन्हें देखकर नये बच्चे हॉकी स्टिक उठा लेते थे। लेकिन सोहेल अब्बास, शकील अब्बासी और रेहान बट के बाद ऐसे हीरो पाकिस्तान हॉकी को मिले ही नहीं। हम बड़े टूर्नामेंट जीत भी नहीं पा रहे तो स्कूली बच्चे कैसे हॉकी खेलने को उत्सुक होंगे।' 

सरदार ने हालांकि उम्मीद जताई कि इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने से हालत सुधरेंगे और जल्दी ही पाकिस्तान में हॉकी ढर्रे पर लौटेगी।

उन्होंने कहा, 'मैंने इमरान से मुलाकात की है और हॉकी के मसलों के बारे में बताया। वह खुद बड़े खिलाड़ी रहे है और उम्मीद है कि सरकारी मदद से हमारी हॉकी अपना वजूद बचाने में कामयाब रहेगी। अभी नहीं संभले तो पाकिस्तान का हॉकी का कोई मुस्तकबिल नहीं रहेगा।' 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...