लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, ये 18 खिलाड़ी आएंगे भारत

By भाषा | Updated: November 16, 2018 15:06 IST

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस महीने के आखिर में भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप के लिए राष्ट्रीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

Open in App

कराची, 16 नवंबर। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस महीने के आखिर में भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप के लिए राष्ट्रीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी है और एशियाई चैम्पियंस ट्राफी की संयुक्त विजेता टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है।

मुख्य चयनकर्ता इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी ने टीम का ऐलान करते हुए कहा कि अनुभवी रशीद महमूद को रिजवान जूनियर की जगह टीम में रखा गया है। मस्कट में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान सह विजेता रहे थे।

इस्लाहुद्दीन ने कहा,‘‘रशीद विदेश में पेशेवर लीग खेल रहा था, लेकिन अब वह उपलब्ध है और हमारे सबसे उम्दा मिडफील्डरों में से है।’’

इस्लाहुद्दीन 1971 और 1978 विश्व कप विजेता पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे। पाकिस्तान ने आखिरी बार 1994 में सिडनी में विश्व कप जीता था। पिछले विश्व कप के लिए टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और दिल्ली में 2010 में हुए विश्व कप में आखिरी स्थान पर रही थी।

पाकिस्तानी टीम का चयन लाहौर में दो दिवसीय ट्रायल के बाद किया गया। भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले विश्व कप में 14 टीमों को चार पूलों में बांटा गया है। पाकिस्तान के पूल में जर्मनी और नीदरलैंड हैं।

मोहम्मद रिजवान सीनियर टीम के कप्तान और अम्माद शकील बट उपकप्तान होंगे। पाकिस्तानी टीम वीजा मिलने के बाद 22 या 23 नवंबर को भारत रवाना होगी।

टीम : इमरान बट, मजहर अब्बास (गोलकीपर), मोहम्मद इरफान सीनियर, अलीम बिलाल, मुबाशर अली, मोहम्मद तौसीक अरशद, तसव्वुर अब्बास, रशीद महमूद, ऐजाज अहमद, अम्माद शकील बट, मोहम्मद इरफान जूनियर, मोहम्मद रिजवान सीनियर (कप्तान), अली शाह, फैसल कादिर, अबुबक्र महमूद, उमर भुट्टा, मोहम्मद अतीक अरशद, मोहम्मद जुबैर।

अधिकारी : हसन सरदार (मैनेजर), तौकीर दर (मुख्य कोच), रेहान बट, दानिश कलीम (कोच), नदीम लोधी (वीडियो विश्लेषक), वकास महमूद (फिजियो)।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...