लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: कोरिया के खिलाफ भारत को मिली पहली हार, 2-1 से बढ़त कायम

By IANS | Updated: March 8, 2018 17:21 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरियाई दौरे पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा है।

Open in App

सियोल, 8 मार्च। भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरियाई दौरे पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को खेले गए मैच में मेजबान देश ने भारत को 2-1 से मात दी। हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। इससे पहले खेले गए दो मैच भारतीय टीम ने जीते थे। 

कोरियाई टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की। 12वें मिनट में सियुल की चियोन पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को भुनाते हुए मेजबान को 1-0 की बढ़त दी। इसके दो मिनट बाद ही युरिम ली (14वें मिनट) ने भी पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया और अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने खेल में वापसी की। 17वें मिनट में सियामी के फील्ड गोल के दम पर भारत ने स्कोर 1-2 किया, लेकिन यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। 

इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दोनों ही टीमों को सफलता हासिल नहीं हुई और ऐसे में कोरिया ने 2-1 से जीत हासिल की। भारत और कोरिया के बीच सीरीज का चौथा मैच नौ मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे खेला जाएगा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :हॉकीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...