लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 3-0 से मात देकर चौंकाया

By भाषा | Updated: February 4, 2019 11:07 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप की रजत पदक विजेता आयरलैंड को दूसरे और अंतिम दोस्ताना मैच में 3-0 से शिकस्त देकर चौंका दिया।

Open in App

मर्सिया (स्पेन), चार फरवरी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप की रजत पदक विजेता आयरलैंड को दूसरे और अंतिम दोस्ताना मैच में 3-0 से शिकस्त देकर चौंका दिया।

स्पेन दौरे का समापन जीत से करने वाली भारतीय टीम ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच को 1-1 से ड्रॉ खेला था। 

मैच की शुरुआत से ही भारतीय आक्रमण के सामने आयरलैंड की खिलाड़ी दबाव में दिखी। नवजौत कौर ने 13वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 

दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड को पेनल्टी मिली, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे गोल में नहीं बदलने दिया। मैच के 26वें मिनट में अनुभवी दीप ग्रेस एक्का की मदद से रीना खोखर ने गोल कर मध्यांतर से पहले भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। 

तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारतीय खिलाड़ियों के लचीले खेल से आयरलैंड को एक बार फिर पेनल्टी मिली, लेकिन इस बार भी टीम सफलता से महरूम रही। इस क्वार्टर में टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। 

अंतिम क्वार्टर में भारत को पेनल्टी मिली जिसे गुरजीत कौर ने गोल में बदल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। गुरजीत भारत के इस दौरे पर सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी है।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...