लाइव न्यूज़ :

स्ट्राइकर नवनीत कौर ने किए दो गोल, न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत

By भाषा | Updated: February 5, 2020 13:33 IST

नवनीत ने 45वें मिनट में गोल करके खाता खोला। इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में भारत की बढत दुगुनी की। नवनीत ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले गोल दागा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों के दौरे के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया।नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल दागे, जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल किया।

स्ट्राइकर नवनीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों के दौरे के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल दागे, जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल किया। पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

नवनीत ने 45वें मिनट में गोल करके खाता खोला। इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में भारत की बढत दुगुनी की। नवनीत ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले गोल दागा। भारत ने इस दौरे पर पहले मैच में न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया। इसके बाद सीनियर टीम के हाथों 1-2, 0-1 से हार गई। चौथे मैच में भारत ने ब्रिटेन को 1-0 से हराया।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन गोल किए। इस दौरे से हमें भली भांति पता चल गया कि कहां सुधार करने की जरूरत है। हमें तेज रफ्तार हाकी खेलनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई बार खिलाड़ी लंबे समय तक गेंद को घुमाते रहते हैं, जिससे दबाव बन जाता है। हमें छोटे पास देने होंगे।’’ कोच ने कहा, ‘‘डिफेंस को थोड़ा और संयम बरतना होगा। हम छोटे ब्रेक के बाद चार सप्ताह के शिविर में भाग लेंगे। इन पहलुओं पर उस शिविर में काम किया जाएगा।’’ भारतीय टीम सात फरवरी को स्वदेश लौटेगी।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटसंजू सैमसन की तूफानी पारी से कांपा न्यूजीलैंड, फाइनल में 255 रनों का बड़ा स्कोर

क्रिकेटभारत के टॉप 3 खिलाड़ी, संजू, अभिषेक और किशन ने ठोकी 50...

क्रिकेटIND vs NZ Final से पहले बड़ा बयान, अभिषेक-वरुण की फॉर्म पर सवाल, गावस्कर बोले- टीम में करो ये बदलाव

क्रिकेटVIDEO: टी20 विश्व कप थीम पर बना रही बनारसी साड़ी, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए खास तोहफा; देखें वीडियो

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...