लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2018: भारतीय हॉकी टीमों को ओडिशा सरकार के रूप में मिला नया प्रायोजक

By IANS | Updated: February 15, 2018 17:35 IST

ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए सीनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगी।

Open in App

भारतीय हॉकी टीमों को नया प्रायोजक मिल गया है। ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए सीनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को हॉकी इंडिया (एचआई) के साथ हुए इस करार की घोषणा की। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा। 

इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, "हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं। ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीमों को प्रायोजित करेगी। मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं।" 

इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे।

इनके अलावा इस समारोह में भारत की पुरुष और महिलाओं की हॉकी टीमें और भारतीय हॉकी की मशहूर हस्तियां- दिलीप तिर्की, धनराज पिल्लै और विरेन रसकिन्हा भी उपस्थिति थे।

नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा में हॉकी एक खेल से ज्यादा है। यह जीवनशैली है। खासकर हमारे आदिवासी क्षेत्रों में जहां बच्चे हॉकी स्टिक से चलना सीखते हैं। इसीलिए ओडिशा ने भारत की सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रतिभाएं पेश की हैं। यह पहली बार हो रहा है कि एक राज्य सरकार न सिर्फ अपनी सीमा के अंदर एक खेल को बढ़ावा देगी बल्कि भारतीय हॉकी टीम को सहायता देगी और मेनटॉर करेगी। यह देश को ओडिशा का उपहार है।

नवीन ने कहा, "हम चाहते हैं कि इस साझेदारी से भारत में हॉकी के खेल का विस्तार हो और यह सुनिश्चित हो कि भारत में लोग राष्ट्रीय खेल का भरपूर साथ दें। हम उम्मीद करते हैं कि नेशनल हॉकी के साथ ओडिशा का गठजोड़ इस खेल के लिए एक सुनहरा समय होगा।"

भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के लिए नया डिजाइन किया गया लोगो ओडिशा का मेल है। इसके बीच में कोणार्क व्हील है जो प्रगति और सशक्तिकरण का प्रतीक है, इसके अलावा यह उगते सूर्य और मशहूर तट का राज्य है जो सदियों से व्यापार मार्ग रहा है। इसके अलावा इसमें ओडिसी नृत्य रूप और बेशक हॉकी है जो पूरे राज्य को एकीकृत करता है। 

आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने इस मौके पर ओडिशा सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। दिल्ली भारत की राजधानी है, मुंबई भारत की व्यवसायिक राजधानी है, मुझे इस बात को कहने में कोई परेशानी नहीं है कि भुवनेश्वर देश की खेल राजधानी है।"

विश्व कप का आयोजन इस साल नवम्बर में होना है। इसके लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम का कायापलट किया जा रहा है। कायापलट का काम मई में पूरा हो जाएगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...